श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव एवं निशान पदयात्रा 28 को

0
3

मुकुंदगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लक्ष्मणगढ़ रोड पर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर से 28 फरवरी शनिवार को भव्य निशान पदयात्रा सुबह 8 बजे से सभी श्याम प्रेमियों द्वारा चंग, बांसुरी व डीजे पर श्याम भक्त रवाना होंगे। पदयात्रा मंडी के मुख्य मार्ग होते हुए बाईपास रोड पर स्थित नरसिंह दास बालाजी मंदिर पर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित कर बाबा के दर्शन करेंगे। मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद का आयोजन होगा। समाजसेवी रामकुमार सैनी ने सभी श्याम भक्तों से अपील कि अपना पंजीकरण 26 फरवरी शाम तक आवश्यक करवालें और अधिक से अधिक श्याम प्रेमी निशान यात्रा में भाग लेकर निशान की शोभा बढ़ाएं।

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here