झुंझुनूं की 70 गौशालाओं का ऑनलाइन कार्य होगा सशक्त, 10 लैपटॉप किए जाएंगे वितरित

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं जिला गौसेवा समिति की प्रेरणा से जिले की गौशालाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। गोयनका मातेश्वरी चैरिटी ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई निवासी एवं पिलानी प्रवासी भामाशाह रामअवतार गोयनका द्वारा जिले की गौशालाओं को 10 लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, मंत्री सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाडिया एवं प्रवक्ता कैलाश व्यास लिखवा ने बताया कि लैपटॉप वितरण समारोह 27 फरवरी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग होंगे। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं, उदयपुरवाटी और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो लैपटॉप दिए जाएंगे। जबकि सूरजगढ़, मंडावा, पिलानी और नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

70 गौशालाओं को मिलेगा लाभ

जिन गौशालाओं में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध नहीं है। उनके सात-सात गौशालाओं का एक समूह बनाया गया है। इन समूहों का समस्त ऑनलाइन कार्य संबंधित लैपटॉप के माध्यम से संचालित किया जाएगा। कुल मिलाकर लगभग 70 गौशालाओं का ऑनलाइन कार्य इन 10 लैपटॉप के जरिए पूरा किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन कार्य व्यवस्थित रूप से नहीं होने के कारण जिले की आठ गौशालाओं का अनुदान रुक गया था। इसी समस्या के समाधान के लिए यह निर्णय लिया गया और अब भामाशाह के सहयोग से डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। समिति ने इसे गौसेवा के क्षेत्र में पारदर्शिता और सुचारू प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here