एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जाएंगे दिल्ली — रिजवान खान

0
4

28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार कार्यक्रम, तैयारियां जोरों पर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद विनोद जाखड़ 28 फरवरी को दिल्ली में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिसे लेकर झुंझुनूं में भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस संदर्भ में एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रिजवान खान ने प्रेस वार्ता की और बताया कि झुंझुनूं जिले से 600 एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार राजस्थान के छात्र नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई झुंझुनूं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कांटेक्ट नंबर उपलब्ध करवाए गए है। जो कार्यकर्ता दिल्ली में इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है और उन्हें जाने, वापिस आने या फिर वाहन जैसी कोई भी असुविधा हो रही है तो वो एनएसयूआई झुंझुनूं की टीम से संपर्क कर सकता है। एनएसयूआई झुंझुनूं का मकसद है कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे और विनोद जाखड़ की नियुक्ति पर जो खुशी है। उसमें शामिल हो। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति को लेकर जो सवाल उठा रहे है। वो गलत है। उन्हें ना केवल राष्ट्रीय सचिव की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। बल्कि वे आने वाले हफ्तेभर में अपनी जिला कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे। इसके अलावा हर कॉलेज में इकाई गठित कर अधिक से अधिक छात्र—छात्राओं को संगठन से जोड़कर केंद्र व राज्य में बैठी छात्र विरोधी सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here