झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंबेडकर भवन झुंझुनूं में बाबा साहेब की स्टेच्यू के सामने कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरसिंह धीरज, सोसायटी संरक्षक महावीर प्रसाद सानेल व अजाक जिलाध्यक्ष डॉ. संपत्तराम बारूपाल के नेतृत्व में सांगलिया धुणी के परम सेवक विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज ने शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताते हुए उनकी दूरदृष्टि सोच के लिए धन्यवाद दिया है।
धीरज ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जाखड़ छात्र शक्ति की आवाज को मजबूती से उठाते हुए उनके हक व अधिकारों की लड़ाई पूरी ईमानदारी प्रतिबद्धता व क्षमता के साथ लड़ते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए तुरूप का इक्का साबित होंगे। इस मौके पर रामस्वरूप सिंह, रामनिवास जिनोलिया, उम्मेद गर्वा, गणपत खन्ना, रामदेव, भोपाल सिंह, घनश्याम आर्य, दीनदयाल गर्वा, बाबूलाल बड़जात्या, शुभकरण बगड़, एनएसयूआई उपाध्यक्ष वसीम खान, साहिल तथा महमूद आदि उपस्थित थे।
चूरू में निजी बसों की हड़ताल से 30 रूट प्रभावित | परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान












