झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहीद विद्याधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह उम्मेद झाझड़िया पुत्री भगवानराम झाझड़िया निवासी अजाड़ी खुर्द द्वारा टीन शैड का निर्माण करवाया गया। यह टीन शैड विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन के दौरान बैठकर भोजन करने के लिए उपयोग में लिया जाएगा। संस्था प्रधान प्रमोद आबूसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती उम्मेद झाझड़िया ने अपने सुपुत्र स्वर्गीय संदीप कुमार की स्मृति में यह टीन शैड बनवाकर विद्यालय प्रशासन को विधिवत सुपुर्द किया। इस अवसर पर भामाशाह द्वारा विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान












