तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 902 सहायक उपकरण वितरित, हजारों लाभान्वित हुए

0
1

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सहयोग से, समाज कल्याण विभाग तथा महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. डीएन तुलस्यान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची इबादत है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाएं संवेदनशीलता के साथ आगे आती हैं। तब समाज का सर्वांगीण विकास संभव होता है। डॉ. गर्ग ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कर्मफल के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसे 100 से अधिक उदाहरण हैं। जहां जिन्होंने दूसरों के लिए अच्छा किया। उनके जीवन में भी अच्छाई लौटी। वहीं गलत करने वालों को नियति ने न्याय दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से परोपकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया।

902 उपकरणों का हुआ वितरण

शिविर संयोजक श्यामसुंदर जालान ने बताया कि तीन दिनों में कुल 902 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 14 कृत्रिम हाथ, 58 कृत्रिम पैर, 90 ट्राई साइकिल, 84 कैलिपर्स, 10 ब्लाइंड स्मार्ट छड़ी, 126 व्हीलचेयर, 111 बुजुर्ग छड़ी, 292 श्रवण यंत्र, 52 बैसाखियां, 54 वॉकर, 52 विशेष जूते एवं 11 एल्बो क्रच शामिल हैं। उपकरण प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। शिविर में भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई। जबकि लाभार्थियों व उनके परिजनों के लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन कुमार पूनियां सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर जिला कलेक्टर ने सभी संस्थाओं, ट्रस्टों एवं कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

ये भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस मौके पर जयपुर से विजय कुमार सर्राफ एवं मोहनलाल कंदोई के अलावा महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा व, डॉ. एसएन शुक्ला, महेश कुमार मूंड, नागरमल जांगिड़, सुभाषचंद्र जोशी, राजदीप महर्षि, सीताराम सैनी, सुमेरसिंह कर्णावत, श्रवण कुमार गोयनका, विजय कुमार सर्राफ, ओमप्रकाश ककरानिया, प्रदीप कुमार शुक्ला, महावीरप्रसाद सैनी, अकराज कुरैशी, बिहारीलाल सैनी, कंचन शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमिला शर्मा, प्रीतमसिंह, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. महेश कुमार झाझड़िया, रमजान टेलर, डॉ. मनोज शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा, हरिश खेतान, पवन कुमार खेतान, चंद्रप्रकाश शुक्ला, राजेंद्रप्रसाद जोशी सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

चूरू में निजी बसों की हड़ताल से 30 रूट प्रभावित | परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here