झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वाधान में स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल की जयंती को विश्व स्काउट दिवस एवं गाइड संस्थापक ओवल पॉवेल की जयंती को चिंतन दिवस के रुप में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लॉर्ड बेडन पावेल द्वारा प्रतिपादित नियमों, प्रतिज्ञा, सिद्धांत एवं पद्धति पर प्रकाश डालते हुए सीओ स्काउट कालावत ने उपस्थित स्काउट्स, रोवर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें संगठन के नियमों, सिद्धांतों को जीवन में अपना कर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, सद्भावना को प्रोत्साहित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि इनसे व्यक्तित्व में निखार आता है। इस अवसर पर स्काउट्स, रोवर्स ने स्काउट संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित कर स्काउट सेल्यूट के माध्यम से याद किया। स्थानीय संघ बुहाना, चिड़ावा, सूरजगढ़, खेतड़ी, नवलगढ़, मंडावा, अलसीसर, झुंझुनूं, मान नगर, गुढ़ागौड़जी, उदयपुरवाटी, पिलानी में स्वच्छता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी, पौधों की सार संभाल, सेमीनार जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्काउट गाइड संस्थापक को याद किया गया। इस दौरान हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर अमरचंद बियान, स्काउटर सुरेंद्र किरोड़ीवाल सहित मोरारका कॉलेज के रोवर्स एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदावास के स्काउट्स उपस्थित रहे।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
















