वीर झुंझा की प्रतिमा स्थापना दिवस एवं सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

0
5

कार्यक्रम में दिखी कौमी एकता और सद्भावना की झलक

झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं के संस्थापक वीर झुंझार सिंह का 18वां प्रतिमा स्थापना रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थित वीर झुंझा स्मृति स्थल पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था सचिव सुरेश जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे। वहीं अध्यक्षता राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने की। विशेष मेहमान के तौर पर भारतीय अंडर-19 एवं डब्लूपीएल खेलने वाली राजस्थान की प्रथम महिला क्रिकेटर हैप्पी खीचड़ रही। बतौर विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, शिक्षाविद समाजसेवी सुधीर तेवतिया, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंडा, जिला गौशाला समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता और संस्था संरक्षक बजरंग नेहरा रहे। सर्वप्रथम अतिथिगण द्वारा वीर झुंझा एवं मां भारती के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। डीवी शास्त्री द्वारा आर्य समाज विधि से मंत्रोच्चारण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकृषण सर्वसमाज की प्रतिभाओं के सम्मान एवं कौमी एकता रहा। अपने मुख्य वक्तव्य में विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि झुंझा जैसे महापुरुषों की बदौलत ही आज झुंझुनूं की संपूर्ण विश्व में हर क्षेत्र में अलग पहचान है। जो आज हमें गर्व की अनुभूति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज विकसित भारत के लिए भी भविष्य में बड़ा योगदान अपने जिले का होगा। एमडी चोपदार ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम को एकता और सद्भावना के लिए विशेष बताते हुए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जिले के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होंगे। उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मील ने समाज को न्याय तथा महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल एवं दीनबंधु सर छोटूराम के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला। सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में यूपीएससी के सात, आरपीएससी के 12, यूजीसी की चार, प्रगतिशील नवाचार पशुपालक तीन, लेखक साहित्यकार नौ, रक्षा क्षेत्र में सात, राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में आठ सामाजिक सरोकारों में 16 और नौ पर्वतारोही सहित 75 प्रतिभाओ को सम्मान विभूषित किया गया। साथ ही डॉ. सलाउद्दीन चोपदार फाउंडेशन द्वारा संस्थान परिसर के भवन में पांच लाख नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। एक लाख रुपए का सहयोग देने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर जाखड़ एवं शिव टेंट हाउस के रामपाल भैड़ा को भी सम्मानित किया गया। अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. पितराम गोदारा ने अन्न बचाओ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद, हरिराम महण, महेंद्र चौधरी, डॉ. मुकेश एस मूंड, महेश नेहरा, सीकर से रामचंद्र नेहरा, नेमाराम नागौर, बनवारीलाल, अमित नेहरा दिल्ली एनसीआर, चुरु रतनगढ़ से मुकुंदराम नेहरा, प्रिंस स्कूल के चेयरमैन गुलज़ारीलाल कालेर, शिवकरण जानूं, निरंजन जानूं, विजय गोपाल मोटसरा, राजन चौधरी, कर्नल ओमप्रकाश नेहरा, कप्तान रामसिंह, अमरसिंह, धर्मेंद्र पिलानी, बनवारी जाखड़, सुरेश कस्वां, सहीराम बलौदा, मनु भाई टीम गुजरात, लादूराम नेहरा और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिंद जालिमपुरा एवं सत्यवीर झाझड़िया ने किया।

जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें

हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख

फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here