अब डॉक्टर इंजीनियर की तैयारी झुंझुनूं में ही, वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट का विधिवत उद्घाटन

0
4

शिक्षाविद् इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया का मिशन—2030, कहा— कोटा व सीकर के बाद अब झुंझुनूं को 2030 तक बनाएंगे सबसे बड़ा एजुकेशन हब

झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को संतों के सानिध्य और जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह भांबू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व लक्ष्मणगढ़ के पूर्व विधायक केडी बाबर थे। कार्यक्रम का श्री गणेश वीपीएल इंस्टीट्यूट भवन लोकार्पण व फीता रस्म के साथ हुआ। अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ स्वागत गान हुआ। ढूकिया परिवार ने अतिथियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिह्न भेंट किए। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू ने उद्घाटन समारोह के अवसर पर अपने उद्बोधन में संस्था को आईआईटी-जेईई, नीट एवं फाउंडेशन के लिए मील का पत्थर बनने व बनाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि ढूकिया परिवार की शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बड़ी पहचान रही है। उसी क्रम में यहां संस्थान आने वाले समय में अपनी गुणवता को साबित करेगा। विशिष्ट अतिथि केडी बाबर पूर्व विधायक लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि न्यू राजस्थान एजुकेशन हब ने हमेशा राज्य स्तर पर शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नया संदेश दिया है। पूर्व विधायक उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी ने वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट को शिक्षा के क्षेत्र में जिला मुख्यालय पर एक बड़ी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं के विद्यार्थियों को कोटा व सीकर से बेहतर अध्ययन सुविधा, शिक्षा व संस्कार एक छत के नीचे मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भांबू ने वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट की वेबसाअट बटन दबाकर लॉन्च की। संस्था फाउंडर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में अनुभवी फैकल्टीज की टीम द्वारा विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट एवं फाउंडेशन की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही यहां स्मार्ट क्लास, नियमित टेस्ट सीरिज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा कॅरिअर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं हर वक्त उपलब्ध रहेगी। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर शिक्षाविद् इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने झुंझुनूं को एजुकेशन हब बनाने के लिए मिशन—2030 का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट एक शुरूआत है। लेकिन यह शुरूआत 2030 तक झुंझुनूं को कोटा और सीकर के बाद प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का सबसे एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में जिले भर से पधारे संस्था प्रधानाचार्यगण एवं संस्था निदेशकगण का सम्मान किया गया। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अल्ट्रा बिस्ट राजस्थानी लोक कलाकारों की पार्टी एवं अन्तर्राष्ट्रीय हास्य हरिश हिन्दुस्तानी ने अनेक हास्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मंच संचालन मंगलाराम जांगिड़ व सुधीर शर्मा ने किया।

विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त कैंपस में टॉप फैकल्टी

ढूकिया परिवार के ड्रीम प्रोजेक्ट वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट को ना केवल विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर, बल्कि सुविधाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए पूरा का पूरा कैंपस नया बनाया गया है। जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी। साथ ही देश की टॉप फैकल्टी विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में मदद करेगी। इंजीनियर पीयूष ढूकिया ने बताया कि वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट ना केवल झुंझुनूं या फिर शेखावाटी का, बल्कि कोटा और सीकर के बाद देश के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट में शामिल होगा। जिसके लिए तैयारी भी तनाव मुक्त माहौल में करवाई जाए, ऐसा सुनिश्चित किया गया है। झुंझुनूं के अभिभावक, अब घर में ही रहकर अपने विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनें को पूरा कर सकेंगे।

कार्यक्रम में इनकी मौजूदगी रही

इस अवसर पर अतिथियों दयानंद ढूकिया, रणजीत ढूकिया, लालचंद ढूकिया, संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, सुंदर ढूकिया, इंदिरा ढूकिया, डॉ. संदीप ढूकिया, सुनिता ढूकिया, सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, पीएचईडी में एईएन ज्योति, मधुर ढूकिया, मनवे मांजू, नागरमल तेतरवाल, विश्वंभर पूनियां, विमला चौधरी, लीलाधर डूडी, नौरंगलाल चौधरी, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, सरोज श्योराण, कमलकांत शर्मा, गणेश चैतन्य महाराज, सोमनाथ महाराज, ओमनाथ महाराज, रामावतार लोयल, प्रहलाद जाखड़, मान महेंद्रसिंह भाटी, महेश बिशु, पवन धौलपुरिया, मुकेश दूत, दिनेश कुलहरि, अजय रांगेरा, अमित व्यास, मोहनलाल सैनी, कपिलेश शर्मा, अनिल खीचड़, प्रेम कस्वां, कृष्ण कुमार जानूं, नरेंद्र झाझड़िया, रविंद्र शेखावत, नरेंद्र शेखावत, विलास सैनी, सुरेश कुमार, चंदू शर्मा, महेंद्र गढवाल, जोधराज जानूं, हरलाल मोगा, अयूब खान, राकेश झाझड़िया, सुरेंद्र शर्मा, शिवकरण जानूं, प्रवीण कृष्णियां, राजेश कोठारी, सीए पवन केडिया, एडवोकेट उषा केडिया, इकबाल लालपुरिया, नरेंद्र कुमार जांगिड़, शौकत अली, हरिसिंह कुलहरि, मुश्ताक अली, जगदीश सिंह, घड़सीराम सैनी, सत्यदेव दड़िया, अजय प्रेमी, सुरेश थाकन, प्रदीप ईशरवाल, कैलाश भालोठिया, अमित इंदौरिया, सागरमल भूकल, प्रमोद बुडानिया, अमीलाल मोगा, बनवारीलाल मोगा, ईश्वरलाल जांगिड़, भगवानसिंह पूनियां, कुकड़ साहब, सुरेश थाकन, महावीर पंघाल, संजय जाखल, जयप्रकाश कुलहरि, घड़सीराम भालोठिया, राधेश्याम सैनी, योगेंद्रसिंह, राजकमल कटारिया, राकेश सिहाग, मनफूल बाबल, संजय धायल, पंकज गुर्जर, चंद्रप्रकाश शुक्ला, मदन प्रेमी, कमल कुलहरि, संदीप कुमार, अमित कुमार, जयप्रकाश महला, बीरबल सिंह, मनोज शर्मा, सुरेन्द्र चारण, चिरंजीलाल चौमाल, अरूण कौशिक, भंवर निर्वाण, विजय गोपाल, ताराचंद गुप्ता, भागीरथमल पूनियां, गुलझारीलाल कालेर, सुनिल चौमाल, विद्याधर डूडी, मूलचंद झाझड़िया, संदीप शर्मा, संजय परिहार, संजीव कुलहरि, कैप्टन युनूस खान, सज्जन लाल चुड़ी, पूर्व सरपंच ओंकारमल, समाजसेवी मोहन लाल सहित प्रधानाचार्यगण संस्था निदेशक, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, अभिभावकगण व छात्र-छात्राएं एवं संस्था स्टाफ सहित स्थानीय नागरिकों उपस्थित रहे।

जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें

हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख

फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here