बर्खास्त चिकित्सकों ने सोमवार से अन्न का त्याग का लिया संकल्प

0
6

आठवें दिन भी विरोध प्रदर्शन‌ जारी, गतिरोध लगातार बरकारार

झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
जिले के सेवारत चिकित्सक संघ ने एकजुटता दिखाते हुए जिलेभर के 400 चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिले के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल झुंझुनूं के 75 चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर छह माह में छह चिकित्सकों को बर्खास्त करने के विरोध में अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। डॉ. साबू के कथित बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाही रवैये की भर्त्सना की गई। अरिसदा चिकित्सकों ने मुख्यद्वार पर अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार के नेतृत्व एवं डॉ. राजेंद्र ढाका महासचिव की अध्यक्षता में रविवार को जीबीएम का आयोजन किया गया। जीबीएम में पीएचसी, सीएचसी, उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल समेत 175 संस्थानों में कार्यरत लगभग 400 चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन तेज करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार 25 फरवरी से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया जा चुका है। जिसमें आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगीं। अरिसदा प्रवक्ता डॉ. विजय झाझड़िया ने बताया कि मेडिकल कालेज में बिना किसी अतिरिक्त मानदेय के शिक्षण कार्य कर रहे चिकित्सकों को बर्खास्त करना प्राचार्य के अधिकार क्षेत्र से परे एवं दमनात्मक रवैया है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रही मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की तानाशाही प्रवृत्ति से चिकित्सा वर्ग आहत एवं अपमानित महसूस कर रहा है। लोकतांत्रिक देश में बर्खास्त किए चिकित्सक अपमानित एवं आहत महसूस कर रहे हैं। बर्खास्त चिकित्सकों ने सोमवार से अन्न त्याग करने का संकल्प लिया है। जो कार्यवाही होने तक जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में इस दौरान अरिसदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका, डॉ. श्रीराम दूलड़, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेन्द्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. मधु तंवर, डॉ. विनिता मोर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़िया, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. इकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वां, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. विजेन्द्र ज्याणी, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. नरेंद्र काजला समेत चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें

हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख

फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here