हुकूमपुरा में अवैध खनन के खिलाफ 57 दिन से धरने पर बैठे है लोग
गुढ़ागौड़जी । झुंझुनूं, । अजीत जांगिड़
अरावली विरासत जन अभियान के बैनर तले अरावली संरक्षण यात्रा 57 दिन से अवैध खनन के खिलाफ चल रहे धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान धरना स्थल पर जबरदस्त नारेबाजी की गई व ढप—चंग बजाकर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। गुजरात से चलकर करीब 700 किमी के सफर के दौरान अरावली प्रभावित जिलों में भ्रमण करने वाली टीम के लोगों ने हुकूमपुरा, बामलास व गुढ़ा बावनी में चल रहे खनन और क्रेशर इलाके को देखा। उन्होंने एडवोकेट जयंत मूंड के नेतृत्व में हैवी ब्लास्टिंग से टूटे मकानों एवं ध्वस्त ट्यूबवैलों का भी जायजा लिया। मरुसेना के एडवोकेट जयंत मूंड ने बताया कि हम पिछले 57 दिन से कंपकपाती सर्दी एवं मावठ में धरने पर बैठे है। हमारे यहां आवंटित लीज नियमानुसार संचालित नहीं है और हैवी ब्लास्टिंग की वजह से 200 से ज्यादा घर एवं 40 से ज्यादा कुएं ध्वस्त हो गए तथा साथ ही पर्यावरण दूषित हो गया है। हमने इसको लेकर हर प्रशासनिक स्तर पर बात रखी एवं पत्राचार किया। लेकिन कोई भी ठोस कार्यवाही इनके विरुद्ध नहीं हुई। हम हमारे पहाड़, नदी-नाले, प्रकृति व अरावली के वाशिंदों के न्याय के लिए लड़ रहे है। अरावली बचाने के लिए हम माफियाओं के विरुद्ध अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस मौके पर कैलाश मीणा नीमकाथाना, नीलम अहलुवालिया, रामलाल भट्ट, अशोक चौधरी, कुसुम रावत, दारासिंह मेघवंशी, लीलाधर मीणा, कैप्टन विनोदसिंह, राजबाला सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
















