चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा संचालित यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 782वें दिन भी जारी रहा। धरने पर ताराचंद तानाण, प्रभुराम सैनी, श्रीराम कुमावत, राजेंद्रसिंह चाहर, विजेंद्र शास्त्री, रोहिताश्व मेहरड़ा, रणधीरसिंह ओला, बजरंगलाल बराला, कपिल तेतरवाल आदि मौजूद रहे। बुहाना तहसील कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने बिजली पावर ग्रिड कम्पनी को आगाह किया है कि झुंझुनूं जिले में 765 केवीए बिजली की लाईन से किसानों के खेतों में टावर, कोरीडोर, ट्यूबवैल, पेड़ पौधे, तालाब, फार्म पौंड, मकानों का भारी भरकम नुकसान हुआ है। जिसका नाम मात्र का मुआवजा दिया गया है। जबकि यह मुआवजा अग्रिम भुगतान किया जाना था। टावरों का मुआवजा 2 प्लस 2 चार प्रतिशत की तर्ज पर किसानों ने कोरिडोर का मुआवजा 30 की बजाय 400 प्रतिशत देने की मांग रखी है। मांग माने जाने तक टावरों पर कार्य नहीं करने दिया जाएगा। जिस किसान का कोई भी मुआवजा बकाया है वो तुरंत प्रभाव से 15 दिवस में किसानों को दिया जाना चाहिए अन्यथा किसान सभा आन्दोलन को मजबूर होगी।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














