उदयपुरवाटी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे में स्थित शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को पुष्प नक्षत्र में भैया-बहिनों को स्वर्ण प्राशन अर्क पिलाया गया। संस्था प्रधान श्यामसुंदर शर्मा ने प्रार्थना सभा के बाद में 116 विद्यार्थियों को स्वर्ण प्राशन अर्क पिलाया। श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि अर्क को पिलाने से शिशु तेजस्वी, ओजस्वी, मेधावी एवं स्वस्थ बनता है। शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता व पाचन शक्ति भी बढ़ती है। स्मरण शक्ति, स्मृति शक्ति, साहस और शौर्य का गुण भी बढ़ता है। जठराग्नि प्रदीप्त होती है, बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, त्वचा का वर्ण सुधार कर शरीर में क्रांति लाता है। ऋतुओं के बदलते समय आने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। जन्म से बारह वर्ष तक के भैया बहिनों को यह अर्क पिलाया जाता है। इस दौरान आचार्या कृष्णा शर्मा, गुड्डी सैनी, अन्नपूर्णा स्वामी, संगीता शर्मा, पूजा मीणा आदि मौजूद रहे।
रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














