झुंझुनूं । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट का 22 फरवरी सुबह 10ः15 बजे भव्य शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्रसिंह भांबू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं पूर्व विधायक केडी बाबर लक्ष्मणगढ़ होंगे। संस्था के फाउंडर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए वीपीएल कॅरिअर इंस्टीट्यूट में अनुभवी फैकल्टीज के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट एवं फाउंडेशन की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके साथ ही यहां स्मार्ट क्लास, नियमित टेस्ट सीरिज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा कॅरिअर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














