17.31 लाख से बढ़कर 17.70 लाख हुई कुल मतदाता संख्या
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद लोकतंत्र की तस्वीर और मजबूत हुई है। जिलेभर में बड़ी संख्या में युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। साथ ही विवाह के बाद जिले में आई महिलाओं ने भी अपने नाम जुड़वाए हैं। नतीजतन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 38,509 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 49 हजार 621 आवेदन फॉर्म 6 और 6ए प्राप्त हुए। नाम हटाने या अन्यत्र स्थानांतरण के लिए 9337 आवेदन फॉर्म 7 आए। जबकि व्यक्तिगत जानकारी में संशोधन के लिए 19 हजार 235 आवेदन फॉर्म 8 प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। एसआईआर के बाद 16 दिसंबर 2025 को जारी किए गए मतदाता सूची के प्रारूप में जिले में कुल 17 लाख 31 हजार 950 मतदाता थे। जो शनिवार को जारी गई मतदाता सूची में अब बढ़कर 17 लाख 70 हजार 459 हो गए हैं। यानी कुल 2.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ी भूमिका पहली बार वोटर बने युवाओं और विवाह के बाद जिले में आई महिलाओं की रही है।
सर्वाधिक 3.23 प्रतिशत वोट पिलानी में बढ़े
विधानसभावार बात करें तो सर्वाधिक 3.23 प्रतिशत की बढोतरी पिलानी में दर्ज की गई है। पिलानी में 2 लाख 35 हजार 763 से बढ़कर 2 लाख 43 हजार 377 मतदाता हो गए। यहां 7 हजार 614 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह सूरजगढ़ में 2.16 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है। 16 दिसंबर 2025 को यहां पर मतदाता संख्या 2 लाख 69 हजार 687 थी। जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार 506 पहुंची है। यहां 5 हजार 819 मतदाताओं की वृद्धि हुई। झुंझुनूं विधानसभा में 2,58,595 से बढ़कर 2,63,743 मतदाता हुए। यहां 5,148 यानि कि 1.99 प्रतिशत नए नाम जुड़े। मंडावा में 2,38,807 से बढ़कर 2,43,095 मतदाता हो गए। यहां 4,288 यानि कि 1.80 प्रतिशत की वृद्धि रही। नवलगढ़ में 2,67,290 से बढ़कर 2,73,915 मतदाता हुए। यहां 6,625 यानि कि 2.48 प्रतिशत मतदाता बढ़े। उदयपुरवाटी में 2,45,357 से बढ़कर 2,50,375 मतदाता हो गए। यहां 5,018 यानि कि 2.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। खेतड़ी में 2,16,451 से बढ़कर 2,20,448 मतदाता हुए। यहां 3,997 यानि कि 1.85 प्रतिशत नए मतदाता जुड़े।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














