मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे का होली फेस्टिवल विश्व प्रसिद्ध है व प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी होली पर्व पर कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। श्री सर्वे हितेषी व्यायामशाला के अध्यक्ष सुरेश पालड़ीवाला ने बताया कि 22 फरवरी को शाम पांच बजे व्यायामशाला में बैठक रखी गई है। बैठक में होली पर्व पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा और उसमें क्या सुधार किया जा सकता है उसको लेकर आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी ने बताया कि श्री सर्वे हितेषी व्यायामशाला में आयोजित बैठक में एकादशी जुलूस, नगर पालिका चौक पर फागोत्सव कार्यक्रम तथा धूलंडी जुलूस में व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














