कोलसिया के क्षेत्र में फसल पर दूसरे दिन भी जमा पारा

0
2

कोलसिया । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
क्षेत्र में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार सुबह गेहूं की फसल पर पारा जमा हुआ मिला। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि बाद में तेज धूप खिल गई। 18 फरवरी को हुई बरसात के बाद से ही सुबह और शाम की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के कारण सुबह सर्द हवाएं चलीं। जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह और रात के समय तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह के बदलाव बने रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम का असर कृषि फसलों पर भी दिख रहा है। किसानों का कहना है कि फिलहाल गेहूं की फसल को ठंड से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है और यदि मौसम सामान्य बना रहता है, तो बेहतर पैदावार की उम्मीद है। हालांकि चने की फसल पर ठंड का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अत्यधिक ठंड और नमी के कारण चने की फसल कमजोर हो रही है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहें। ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं और अपनी फसलों की नियमित निगरानी करते रहे।

रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here