झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
धर्मप्रेमी विनोद कुमार पुजारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत रूप से समापन व्यासपीठ से श्रीहरिशरण जी महाराज ने भागवत कथा में सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए विश्राम दिया। श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ संत हरिशरण महाराज ने कथा में सातों दिवस विस्तार से संगीतमय कथा सुनाते हुए सुलामा चरित्र में बताया कि किस प्रकार भगवान अपने बचपन के शाखा सुदामा का उद्धार करते हैं। इस अवसर पर उनके द्वारा गाए गए भजनों पर श्रोता भक्तों ने नाचकर गाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं श्रवण केजड़ीवाल ने आयोजक विनोद पुजारी एवं कुंदन सिंगड़ोदिया के सानिध्य में महाराज श्री का शॉल, दुपट्टा एवं साफा ओढाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत अभिनंदन भी किया।
कथा के मुख्य आयोजक विनोद कुमार पुजारी ने बताया कि झुंझुनूं के भगवत प्रेमी व दूर दूर से आ रहे परिवार के स्वजन व रिश्तेदारो ने कथा सत्संग का आनंद लिया। कथा सत्संग में आनंद लेने व व्यवस्था बनाने में श्रोताओं में दिनेश ढंढारिया, कुंदन सिंगड़ोदिया, कुंजबिहारी वशिष्ठ, सुमन, शशि वशिष्ठ, निर्मला ढंढारिया, परमेश्वर हलवाई, सुभाष जालान, निर्मल मोदी, श्रवण केजड़ीवाल, डॉ. डीएन तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, रुपेश तुलस्यान, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण गुप्ता, आचार्य पंडित शास्त्री विकेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, गोविंद पुजारी, कपिल पुजारी, रोहित (सोनू पुजारी), कलश कुमावत, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, मुरारी जांगिड़, राजेंद्र शर्मा, सुनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, रामचंद्र पाटोदा, विजय कुमार शर्मा, विकाश शर्मा, कुरड़ाराम, सुरेंद्र एडवोकेट, उदित शर्मा, जीतू जांगिड़, अनिल कटेवा, रामगोपाल शर्मा, लोकेश तेतरवारल, हेमंत सोनी, महेश बसावतिया एवं झुंझुनूं प्रभात फेरियों के सदस्य सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के पश्चात सभी भक्तों के लिए आयोजक पुजारी परिवार की ओर से प्रसाद भंडारा का आयोजन भी किया गया।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














