लावलेश्वर महादेव मंदिर में आज से दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण वितरण होंगे

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण मेगा शिविर का आयोजन 22 फरवरी से 24 फरवरी तक लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्यामसुंदर जालान बताया कि शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जाएगा। जो तीन दिन तक चलेगा। शिविर में ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, व्हीलचेयर, बैशाखी, वॉकर, बुजूर्ग छड़ी, कान की मशीन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, समस्त जिले के लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कृत्रिम अंग शिविर स्थल पर ही बनाए जाएंगे। उपकरण बनाने के लिए वर्कशॉप की तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्था के कार्यकर्ता दिन-रात उपरोक्त कार्य में जुटे हुए हैं। विशेष अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्र से दिव्यांगों को लाकर उपकरण वितरण करानें में सहयोग प्रदान करें। दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र व आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा। हमारा मिशन है गोदी में लाओ और पैदल चलाकर ले जाओ। शिविर में आने वाले समस्त दिव्यांग जनों के चाय स्नेक्स व भोजन की संपूर्ण व्यवस्था शिविर स्थल पर निशुल्क रहेगी।

रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here