कोलसिया । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सैनिकों के साहस और त्याग पर आधारित फिल्म पॉइंट जीरो को मिल रही सराहना के बीच फिल्म के निर्माता ममता जैन, संदीप जैन फिल्म के लेखक एवं निर्देशक लखविंदर सिंह व अभिनेत्री इशिका ने बुगाला स्थित बावलिया बाबा की पैतृक हवेली म्यूजियम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने फिल्म की सफलता पर बाबा के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत व ग्रामीणों ने बाबा का साहित्य व प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म सैनिकों के जज्बे और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का उद्देश्य देश के वीर जवानों के त्याग को समाज के सामने लाना था। निर्माता-निर्देशक ने कहा कि बावलिया बाबा में उनकी गहरी आस्था है और किसी भी शुभ कार्य से पहले वे यहां आशीर्वाद लेने आते हैं।उन्होंने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन अप्रेल माह में झुंझुनूं सहित अनेक सिनेमाघरों में एक साथ किया जाएगा। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र के युवाओं ने उनके साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर जुगलकिशोर वर्मा, गजेंद्र सिंह, करण सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रवि शर्मा, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














