रोहित गोदारा के विदेश में बैठे गूर्गे नवीन बॉक्सर ने मांगी थी रंगदारी, अब तक तीन गिरफ्तार
पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
थाना क्षेत्र में कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग के तीसरे गुर्गे ललित उर्फ लिता को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना रोहित गोदारा और उसके खास गुर्गे हरियाणा निवासी नवीन उर्फ बॉक्सर को भी नामजद किया है। दोनों फिलहाल विदेश में बताए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों को भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी ललित उर्फ लिता सूरजगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसी महीने सूरजगढ़ कोर्ट के सामने गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इस मामले में गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सबसे पहले गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ दुबे रिश्ते में ललित का भाई है। ललित ने ही विकास की पहचान अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला से करवाई। इसके बाद अजय ने विकास की बातचीत विदेश में बैठे रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे नवीन बॉक्सर से करवाई। पुलिस के अनुसार विकास उर्फ दुबे का मकान सरकारी जमीन पर बना हुआ है। उसे डर था कि मकान टूट सकता है। इसी का फायदा उठाते हुए नवीन बॉक्सर ने उसे नया मकान बनवाने और स्कॉर्पियो गाड़ी दिलाने का झांसा दिया था। आपको बता दें कि 27 सितंबर 2025 को कॉलेज संचालक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 और 23 सितंबर को विदेश नंबर से कॉल आई। 24 सितंबर को कॉल उठाने पर सामने वाले ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का सदस्य बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत व वृताधिकारी विकास धीधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार चार माह की जांच के बाद मामले का खुलासा किया। पुलिस स्थानीय चैन से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य सरगना रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गैंग के अन्य सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














