नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला अस्पताल के पास बिरजूराम खेदड़ परसरामपुरा की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर आयोजन समिति के विक्रम सिंह खेदड़ ने बताया कि मौजूद लोगों व अतिथियों ने बिरजूराम खेदड़ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में 310 युवाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कटेवा, युवा नेता मिलन चौधरी, मुकेश रणवां, महिपाल पूनियां, विकास सेशमां ठेकेदार, सरपंच करणीराम, राजू खेदड़, सुरेश गुर्जर, राजेश खेदड़, राजकुमार खेरवा, बबलू सुंडा, महेंद्र रोलन, हिमांशु पूनियां, अजय बगड़िया, सुमेर चाहर, मुकेश खेदड़, हीरालाल, विजेश, महेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र डांगी सहित बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने शिविर में सहयोग किया।
रू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














