विद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देना आवश्यक – डॉ. चंद्रभान

0
2

विद्यालय में हुआ संवाद कार्यक्रम

खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. चंद्रभान ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए बताया कि आज के समय अकादमी और कक्षा कक्षीय पाठ्यक्रम के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह विद्यालय स्तर और कक्षा में हमेशा प्रथम रहे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा जब स्कूल में थे तो कुंभाराम ने कहा कि सुमित्रा तुम तो नेत्री बन जाओ तो उन्होंने उद्रत करते हुए कहा कि सर मैं तो नौकरी लगना चाहती हूं। लेकिन फिर वही नौ बार विधानसभा की सदस्य रही और विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची। उन्होंने बालिकाओं से समाज की कुरीतियों को मिटाने में अपनी भूमिका के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि स्थानीय निवासियों के कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व ऊर्जा मंत्री को खिरोड़ की कैमरी ढाणी के निवासी अर्जुन धेतरवाल ने विद्यालय की व्यवस्था से रूबरू करवाया। डॉ. चंद्रभान ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में कहा कि ऐसा विद्यालय उन्होंने पहली बार देखा है और अन्य विद्यालय भी प्रेरणा लेकर नवाचार करते हुए इस तरह का माहौल बनाएं। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि विद्यालय समय-समय पर हर क्षेत्र कि विशेषज्ञों को बुलाता है। इसी क्षेत्र में आज राजनीति में पहुंचे केबिनेट मंत्री तक पहुंचे डॉ. चंद्रभान का विद्यालय का में संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर आज प्रत्येक देश में जागरूकता है और वह विद्यार्थियों के इस विषय पर करोड़ों रुपए लगाकर रिसर्च कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय में ही उत्पादित ब्रोकली, पत्ता गोभी देकर पूर्व ऊर्जा मंत्री का विद्यालय स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सुनिता देवी, कल्पना देवी, सुनिता मीणा, मंजू देवी, बिंदु शेखावत और विद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here