नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सेवा ज्योति आरआर मोरारका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नीलकंठ आईवीएफ फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क निसंतानता जागरूकता शिविर का आयोजन 21 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। सेवा ज्योति के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में निसंतानता से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। शिविर में ट्यूब ब्लॉक, आईवीएफ की बार-बार विफलता, ओव्यूलेशन की समस्या, पीसीओडी, अनियमित मासिक धर्म तथा शुक्राणुओं की कमी जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही आईवीएफ पैकेज पर 20 हजार रूपए की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। संस्था की ओर से अधिक से अधिक दंपत्तियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












