खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्री अखंड बावनी चिराना वेलफेयर सोसायटी सीकर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डॉ. अर्जुनसिंह शेखावत की अध्यक्षता में उनके निवास बसंत विहार सीकर में किया गया। बैठक में सदस्यों की शानदार उपस्थिति रही तथा आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी होली स्नेह मिलन समारोह के लिए सेवानिवृत्त बीडीओ बद्रीप्रसाद जांगिड़ को संयोजक एवं विद्या भारती एजुकेशन ग्रुप सीकर के डायरेक्टर बलवंतसिंह चिराना को सह संयोजक नियुक्त किया गया। संयोजक बद्रीप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आगामी होली स्नेह मिलन समारोह को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा समिति द्वारा तैयार कर ली गई है। ठेकेदार टोडरमल सिंह शेखावत ने सुझाव दिया कि समिति में नवयुवकों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। ताकि वे आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में अपनी गौरवमयी भागीदारी सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्त अध्यापक डीएम सैनी ने कहा कि समिति का उद्देश्य चिराना से बाहर निवास कर रहे प्रवासी बंधुओं को भी एक मंच पर लाना, आपसी सहयोग बढ़ाना तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना है। इसी उद्देश्य से आगामी होली स्नेह मिलन समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार स्नेह मिलन समारोह की तिथि यथासमय घोषित की जाएगी।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












