पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (बीटीटीआई) पिलानी के 50 डिप्लोमा विद्यार्थियों का चयन बेन्को प्रोडक्ट्स इंडिया लिमिटेड कंपनी वडोदरा (गुजरात) में हुआ है। संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि कंपनी के एचआर मैनेजर सुशांत जिना एवं टेक्निकल हैड मुंजल शाह द्वारा टेक्निकल और एचआर इंटरव्यू के आधार पर विद्यार्थियों का चयन करते हुए 3.06 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज का ऑफर दिया है तथा कंपनी की ओर से आवास की सुविधा भी दी जाएगी। चयनित विद्यार्थी मुख्य परीक्षा के बाद जुलाई माह से कंपनी में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त छात्रों को ऑन जॉब ट्रेनिंग का ऑफर भी दिया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. बीके राउत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रणाली का प्रमाण है। इस अवसर पर उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, एचओडी शेरसिंह एवं नितेश कोठारी, प्लेसमेंट इंचार्ज प्रशांत अग्रवाल, मुकेश कौशिक व महेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












