5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, पहले 10 हजार ऑनलाइन लेने का आरोप
चूरू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की श्रीगंगानगर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद चूरू में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुभाष चन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी मनरेगा के तहत वर्ष 2023-24 में करवाए गए कार्यों के लंबित भुगतान करवाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।एसीबी को मिली शिकायत में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने भुगतान जारी करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से 10 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से पहले ही ले चुका था तथा शेष 5 हजार रुपये के लिए दबाव बना रहा था। रिश्वत नहीं देने पर भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन तथा उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार व टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन











