आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित एक समग्र जीवन पद्धति : सुराणा

0
20

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन, आयुर्वेद चिकित्सालय में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर प्रतिभा नगर स्थित राजकीय एकीकृत जिला आयुष चिकित्सालय में आयोजित किए जा रहे अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया तथा आयुर्वेद चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा अधिकारियों को समुचित ​निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोग उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित एक समग्र जीवन पद्धति है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक आधारों के माध्यम से रोगों की रोकथाम एवं उपचार किया जाता है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं सुव्यवस्थित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति विश्व की सबसे प्राचीन एवं लाभकारी चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। इसलिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न उपचार पद्धतियों एवं सुविधाओं के बारे में आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इसी के साथ आयुष विभाग की योजनाओं और उपचार पद्धतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करें। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में महिला व पुरूष वार्ड, आॅपरेशन थिएटर, पंचकर्म इकाई का निरीक्षण किया तथा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर के दौरान लाभार्थी राजगढ़ के राजेश से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। लाभार्थी राजेश ने शिविर व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि शिविर में इलाज नि:शुल्क है तथा रहने व भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई है। इसी के साथ उनके साथ आए परिजनों के लिए भी भोजन आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय पहल की गई है। आमजन को अधिक से अधिक शिविर का लाभ उठाना चाहिए। आयुर्वेद विभाग के डॉ सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिविर 20 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा तथा आमजन को आयुष पद्धति से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में क्षार सूत्र विधि से पाईल्स(अर्श), भगन्दर सहित मल द्वार के रोगों की शल्य चिकित्सा द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है तथा भोजन व आवास की व्यवस्था भी नि: शुल्क की गई है। इसी के साथ शिविर में अन्य रोगों के भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है और आमजन को पंचकर्म, अग्निकर्म, स्त्री रोग तथा सामान्य चिकित्सा से भी लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ मनीराम शर्मा, डॉ ओमप्रकाश चॉयल, डॉ राम कृष्ण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here