कारी पावर हाउस पर लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

0
12

नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
एसएफआई जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में तीसरे दिन भी समस्त ग्रामवासी को साथ लेकर कारी पावर हाउस जीएसएस पर अनिश्चितकालीन धरना चालू रहा था औश्र सुबह दो युवक नितिन माठ और रवि मूंड ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। शाम तक क्रमिक अनशन चलने के बाद बिजली विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। धरने पर मौजूद लोगों से वार्ता की ओर धरनार्थियों लिखित आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। जिलाध्यक्ष आशीष पचार ने बताया कि सहायक अभियंता ने कहा है कि आज के बाद कारी पावर हाउस पर कोई प्राइवेट ठेका का कर्मचारी नहीं आएगा और कारी पावर हाउस पर सरकारी कर्मचारी ही कार्य करेंगे। किसान सभा के तहसील संयुक्त सचिव संजीव मांठ ने कहा कि आगे भी बिजली के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। ये कारी ग्रामवासियों के संघर्ष की जीत हुए है और इस दौरान किसान सभा के जिला सचिव मदन यादव, किसान सभा तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र पायल, किसान सभा तहसील महासचिव सुभाष बुगालिया, दयाराम माठ, विकास महला, विकास माठ, रमेश गोस्वामी, आयुष, राहुल, अभिषेक गोस्वामी, संदीप मांठ, जितेंद्र गोस्वामी, नितिन माठ, संजू मूंड, रवि मूंड, कालू, जितेंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ सेवदा सैंकड़ों गांव के लोग मौजूद रहे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here