श्याम बाबा के गाने की हुई शूटिंग, कलाकार खेमू तिजारा व परमेन पर फिल्माएं दृश्य

0
5

मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे की विभिन्न लोकेशन पर खाटू वाले श्याम बाबा के गाने की शूटिंग हुई। डायरेक्टर अमित चुली हिसार के निर्देशन में कस्बे की थलिया हवेली, बालाजी मंदिर के सामने, ओमजी न्यांगली के फॉर्म हाउस, गोयनका छतरी, सांईं बाबा मंदिर के पास विभिन्न एंगल में जाने माने कलाकार खेमू सैनी उर्फ लोकेश सैनी तिजारा, बाल कलाकार दिविशा चौधरी उर्फ चिन्नू, किशोर थलिया, संजू, जितेंद्र सिंह, गायक कलाकार परमेन को लेकर गाने के मार्मिक दृश्य शूट किए गए। गाने के बोल थे लूट रहे हैं अपने मुझको, छूट चुका है साथ, हाथ फैलाए खड़ा तेरे दर पर मेरे दीनानाथ श्याम ओ श्याम। उक्त गाना खाटू वाले श्याम बाबा को समर्पित है और इस गाने में एक दर्द भरी कहानी झलकती है। एक छोटी बच्ची जिसके कर्क रोग ग्रामीण बताते हैं और टूटी झोपड़ी में ही उसको रखा जाता है तथा कोई उसके पास नहीं जाता है और जब उसका बड़ा भाई उसका इलाज कराने को लेकर लेने आता है तो सरपंच की मौजूदगी में परिजन उसके पास नहीं जाने देते हैं। लेकिन भाई नहीं मानता है और जबरदस्ती वहां से लेकर चला जाता है अपनी बहन को। भाई इलाज के लिए जगह-जगह उसको ले जाता है लेकिन वैधजी कहते हैं यह तो सही है, भाई कहता है इसको उल्टियां हो रही है और यह खाना भी नहीं खा रही है लेकिन फिर भी इलाज नहीं मिल पाता है। भाई अपनी बहन को पैदल ही लेकर जगह-जगह जा रहा है और बीच-बीच में खाटू वाले श्याम धणी उन दोनों की मदद करने भी पहुंच जाते हैं। इसी कहानी के इर्द-गिर्द उक्त गाने के दृश्य शूट किए गए और अंत में श्याम बाबा की कृपा से बच्ची एकदम ठीक हो जाती है।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here