प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी को अवगत कराया, डॉ. राकेश साबू पर कार्यवाही तक जारी रहेगा आंदोलन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) झुंझुनूं के आह्वान पर जिलेभर में सेवारत चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। चिकित्सक काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार कर रहे। ताकि रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मामला गवरमेंट मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण रवैये से जुड़ा है। संघ के अनुसार पिछले छह माह में छह चिकित्सकों की बर्खास्तगी से चिकित्सा वर्ग आहत है। जिले के 175 संस्थानों के लगभग 400 चिकित्सक इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। अरिसदा प्रवक्ता डॉ. विजय झाझड़िया ने बताया कि दौसा और हनुमानगढ़ जिलों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को ज्ञापन भेजा जा चुका है। अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार ने कहा कि चिकित्सक मरीजों की सेवाओं को प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जता रहे हैं। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जैसे कदम पर भी विचार किया जा सकता है। अरिसदा महासचिव डॉ. राजेन्द्र ढाका ने बताया कि सेवारत पदनामित चिकित्सक बिना मानदेय के मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सेवाएं दे रहे थे। माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी विभागों में फैकल्टी की कमी के बावजूद उनकी सेवाओं से ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता प्राप्त हुई थी। ऐसे में बिना अनुमति बर्खास्तगी को संघ ने निंदनीय बताया है। विरोध प्रदर्शन में अरिसदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका, डॉ. श्रीराम दूलड़, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेंद्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. सुमन भालोठिया, डॉ. कृष्णा, डॉ. बंशीधर झाझड़िया, डॉ. मधु तंवर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़िया, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. इकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वां, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. पूनम चौधरी सहित अनेक चिकित्सक शामिल रहे।
जिलेभर में दिखा विरोध का असर
जिला अरिसदा के आह्वान पर उप जिला अस्पताल मलसीसर में डॉ. सतवीर, डॉ. दीपिका, डॉ. महिमा, डॉ. योगेश, डॉ. रमजान सहित चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और सेवाएं प्रदान कीं। उप जिला अस्पताल चिड़ावा में डॉ. नितेश जांगिड़, डॉ. नेहा सुथार, डॉ. संदीप जांगिड़, डॉ. मनोज जानूं, डॉ. संदीप शर्मा सहित चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सीएचसी सुलताना में डॉ. नेहा, डॉ. अंजली, डॉ. अल्का, डॉ. अनूप सहित चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिला अस्पताल नवलगढ़ में अरिसदा झुंझुनूं के आह्वान पर डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अजीत चाहर, डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. शिवकरण जागृत, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुभिता सुमन, डॉ. सतवीर चाहर सहित चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ ने स्पष्ट किया है कि डा. राकेश साबू के विरुद्ध कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन















