सेवारत चिकित्सकों ने भरी हुंकार, कॉलेज प्रिंसिपल पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 से होगा कार्य बहिष्कार

0
6

जिलेभर के 175 संस्थानों में 400 चिकित्सकों ने दिखाई एकजुटता, काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण रवैये से आहत सेवारत चिकित्सक संघ ने एकजुटता दिखाते हुए मंगलवार को तीसरे दिन जिलेभर के 400 चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिले के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल झुंझुनूं के 75 चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर छह माह में छह चिकित्सकों को बर्खास्त करने के विरोध में अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। डॉ. साबू के बर्बरतापूर्ण एवं तानाशाही रवैये की निंदा की गई। अरिसदा चिकित्सकों ने मुख्यद्वार पर अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एसए जब्बार के नेतृत्व एवं डॉ. राजेन्द्र ढाका महासचिव की अध्यक्षता में जीबीएम का आयोजन किया गया। जीबीएम में पीएचसी, सीएचसी,उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल समेत 175 संस्थानों में कार्यरत लगभग 400 चिकित्सकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कार्यवाही होने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शुक्रवार 20 फरवरी से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगीं। इस मौके पर राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।अरिसदा प्रवक्ता डॉ. विजय झाझड़िया ने बताया कि लोकतंत्रिक देश में तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से मेडिकल कॉलेज में बिना किसी अतिरिक्त मानदेय के शिक्षण कार्य कर रहे चिकित्सकों को बर्खास्त करना निंदनीय कृत्य है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रही मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की तानाशाही प्रवृति से चिकित्सा वर्ग आहत एवं अपमानित महसूस कर रहा है। आगामी दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। विरोध प्रदर्शन में इस दौरान अरिसदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका, डॉ श्रीराम दूलड़, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेंद्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. मधु तंवर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़िया, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. इकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वां, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. पूनम चौधरी समेत चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

अन्य सरकारी अस्पतालों में भी हुआ विरोध

जिला अरिसदा के आह्वान पर उप जिला अस्पताल मलसीसर में डॉ. सतवीर, डॉ. अशोक सैनी समेत चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया एवं रोगियों को सेवाएं प्रदान की गई। जिला अरिसदा के आह्वान पर सीएचसी सूरजगढ में डॉ. नैत्रपाल, डॉ. सिंधू, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमावत ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अरिसदा के आह्वान पर सीएचसी सुलताना में डॉ. नेहा, डॉ. अंजली, डॉ. अमीर, डॉ. अल्का, डॉ. अनूप समेत चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिला अस्पताल नवलगढ़ में अरिसदा झुंझुनूं के आह्वान पर डॉ. दिनेश कल्याण, डॉ. अशोक चतुर्वेदी, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अजीत चाहर, डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. किशोर शर्मा, डॉ. शिवकरण जागृत, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुभिता सुमन, डॉ. सतवीर चाहर समेत चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here