झुंझुनूं में पवन—कौशल्या पुजारी की स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ का भव्य आयोजन

0
7

गोल्डन जुबली पर परिवार संग झूम उठे शुभचिंतक—मित्रगण, कई संस्थाओं ने किया सम्मान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं झुंझुनूं नगर परिषद के पूर्व उप सभापति पवन पुजारी एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या पुजारी की 50वीं विवाह वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। यह स्वर्णिम अवसर 16 फरवरी सोमवार को हमीरी रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में चंचलनाथजी टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह में पुजारी परिवार की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम की शुरुआत दंपत्ति की शानदार एंट्री से हुई। जैसे ही पवन पुजारी एवं श्रीमती कौशल्या पुजारी समारोह स्थल पर पहुंचे। तालियों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच परिवारजन उन्हें मंच तक लेकर आए। मंच पर पहुंचकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और केक काटकर अपनी 50 वर्षों की सफल वैवाहिक यात्रा का जश्न मनाया। इस भावुक क्षण पर उपस्थित सभी अतिथियों ने दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं। समारोह की विशेष आकर्षण दंपत्ति के दोहिते-दोहितियों, पोते-पोतियों की प्रस्तुतियां रहीं। नन्हें-मुन्नों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपने दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में परिवार की नई और पुरानी पीढ़ियों के बीच अद्भुत समन्वय देखने को मिला। बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग राजस्थानी लोक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों पर आधारित नृत्यों ने अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में होली की धमाल के रंग भी बिखरे। जहां नागौरी पार्टी की प्रस्तुतियों का देर रात तक सभी ने आनंद लिया। आयोजित समारोह में दैनिक उद्योग के मुख्य संपादक पशुपति शर्मा—सुशीला शर्मा, एमडी डॉ. कार्तिकेय शर्मा, एडवोकेट पूजा शर्मा, इंदौर से विष्णु शर्मा, दीपिका शर्मा, चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट आलोक गौड़, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन तैयब अली, पूर्व पार्षद रामनारायण कुमावत, देवेन्द्र खत्री, मनोहर धूपिया, जिला पर्यावरण सुधार समिति के सचिव राजेश अग्रवाल, बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अरविंद पुजारी एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। जबकि आगंतुक अतिथियों के स्वागत एवं आतिथ्य की व्यवस्था जयप्रकाश पुजारी, आनंद पुजारी एवं पुजारी परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, निवर्तमान मंत्री नेमी अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं जर्नलिस्ट संदीप केडिया ने पुजारी दंपत्ति को बधाई संदेश एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने पारिवारिक स्नेह और उल्लास के इस स्वर्णिम उत्सव का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल एक वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव था। बल्कि परिवार, संस्कार और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण भी बना।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here