साइबर अपराध थाना की कार्रवाई
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
साइबर अपराध थाना पुलिस ने निवेश और इंश्योरेंस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक करोड़ 24 लाख तीन हजार 780 रुपए की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, एएसपी त्वरित अनुसंधान सेल फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन में की गई। साइबर अपराध थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक गोपाललाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। मामले के अनुसार परिवादी सज्जन सिंह को साइबर ठगों ने निवेश एवं इंश्योरेंस योजना में मोटे मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन एक करोड़ 24 लाख 03 हजार 780 रुपए की ठगी कर ली। मामले में धारा 316(2), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी संसाधनों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंकज पुत्र संजय कुमार जाति यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कुंभकोट थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण हाल किरायेदार गली नं. 01, रामचंद्रपुरा, कोटा शहर के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन निवेश या इंश्योरेंस प्रस्ताव में धनराशि लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर दें।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












