चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लोहियाम कॅरिअर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 (सेशन—1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र निकेश पुत्र नत्थूराम ने 99.02 पर्सेन्टाइल, प्रियंका पुत्री विनोद ने 97.78 पर्सेन्टाइल तथा वरदान पुत्र दीपक ने 96.15 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अतिरिक्त नेहा, अभिषेक, दिवाकर, कार्तिक कुमावत, देवेंद्र सोनी, अर्पित, निदेश, ऊषा व प्रिंस ने भी शानदार पर्सेन्टाइल प्राप्त कर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया। जिससे संस्थान में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक जगपालसिंह यादव, चेयरमैन रामसिंह नेहरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बड़ेसरा, संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा प्रधानाचार्य प्रमिला झाझड़िया, इंग्लिश मीडियम प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, फाउंडेशन प्रभारी प्रदीप सोनी, डॉ. तेजपाल कटेवा, कृष्ण कुमार जांगिड़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों एवं पूरे स्टाफ में उत्साह, जोश और जश्न का माहौल देखने को मिला। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














