कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईनामी आरोपी मोहनलाल करौली से गिरफ्तार

0
10

प्रकरण में पूर्व में 3 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना कोतवाली ने रूपए दोगुने करने के नाम पर पूजा-पाठ कर लूटपाट करने वाली गैंग के अंतिम सदस्य एवं पांच हजार रुपए के ईनामी आरोपी मोहनलाल को करौली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अक्टूबर 2024 से फरार चल रहा था। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी क्यूआईडीटी फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपालसिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2024 को परिवादी हनुमानाराम पुत्र बीरबलराम जाट निवासी हाउसिंग बोर्ड झुंझुनूं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र जयप्रकाश पंचदेव मंदिर के पास अपनी बाइक से पहुंचा। जहां एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी से उतरे 3-4 युवकों ने जयप्रकाश को जबरन बोलेरो में बैठाकर अग्रसेन सर्किल की ओर ले जाकर मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घायल जयप्रकाश को पहले खेतान अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। मामले में पूर्व में तेजाराम उर्फ तेजू निवासी खरेड़ा जिला गंगापुर सिटी, रमेश कुमार निवासी अखवाड़ा शेखपुर जिला करौली तथा श्रीफूल उर्फ मोहरसिंह निवासी पाडली जिला करौली को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शेष आरोपी मोहनलाल पुत्र सामलिया राम (38) निवासी शेखपुरा थाना बालघाट जिला करौली की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। अंततः डीएसटी करौली की सहायता से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गैंग के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here