मुकुंदगढ़ में हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को, जिम्मेदारियां सौंपी

0
27

मुकुंदगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे में स्थित बाकरे वाले स्टेडियम में 22 फरवरी रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। इसकी तैयारी के लिए मंगलवार को श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में बैठक हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ विभाग प्रचारक मुकेश व आयोजन समिति के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम से पहले 22 फरवरी रविवार को श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर से सुबह आठ बजे से कलश यात्रा व निशान यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद सामूहिक हवन होगा तथा भजन कलाकार प्रकाश माली के द्वारा देशभक्ति गीत व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सभी सनातनी व धर्म प्रेमियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सनातन समरसता पर बौधिक भाषण होगा। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here