झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नौरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त कोषाधिकारी प्रियंका लाम्बा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट एवं मशाल प्रज्ज्वलन प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि मधु यादव एवं प्रियंका लाम्बा, संस्थान सचिव डॉ. संदीप एवं संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुनिता ढूकिया द्वारा संस्थान फ्लैग होस्टिंग की गई।
रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर स्पोर्ट्स मीट 2026 की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य अतिथियों ने कप्तानों को हाउस फ्लैग दिए एवं बताया कि ये जिम्मेदारी, कर्तव्य एवं नेतृत्व का प्रतीक हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्पोर्ट्स के प्रति उत्साह को दर्शाते हुए स्पोर्ट्स ड्रिल की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि मधु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि प्रियंका लांबा ने विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के सचिव संदीप ढूकिया ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्पोर्ट्स ओथ (खेल शपथ) दिलवाई। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, डॉजबॉल, गेदड़ दौड़, चेस, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुनिता ढूकिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई तथा सफल आयोजन के लिए संस्थान परिवार को बधाई दी गई। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












