झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस मुख्यालय पर कार्यरत आईजी कार्मिक एस. परिमाला ने बुधवार को पुलिस थाना बगड़ एवं वृत्त कार्यालय चिड़ावा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति, पंजीयन रजिस्टर, मालखाना रखरखाव, शस्त्रागार, सरकारी वाहन, साफ-सफाई, कार्यप्रणाली, अनुशासन व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग तथा कर्मचारियों के आवास एवं कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। थाना बगड़ में सीएलजी सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।
आईजी ने सीएलजी सदस्यों से पुलिस के साथ समन्वय मजबूत करने, सूचना तंत्र सुदृढ़ करने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सीएलजी सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आईजी ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आईजी ने आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, महिला व कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराधों पर विशेष ध्यान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए। साथ ही थानाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने, थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी क्यूआईडीटी फूलचंद मीणा व आरपीएस सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। झुंझुनूं पुलिस ने आईजी के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन















