उदयपुरवाटी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राणासर के प्रसिद्ध निर्झरा धाम आश्रम में आठ मार्च से भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। 108 कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. रामकुमार सिराधना की अध्यक्षता में एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। सभा में महायज्ञ को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। व्यवस्थापक धर्मपाल पूनियां, हवन कुंड व जोड़ा व्यवस्था जयचंद एवं रामसिंह यादव, कार्यालय व्यवस्था डॉ. रामकुमार सिराधना संस्थापक ट्रस्टी, बूढवाले बालाजी धाम, लेखा-जोखा समिति बजरंगलाल पटेल, जल व्यवस्था मुखराम गुर्जर एवं उनकी टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व शक्तिशाली अनुष्ठान है। यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। बल्कि सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है। इस विशाल आयोजन का संकल्प छगन लाल मोदी द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा है कि महायज्ञ क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा एवं धार्मिक चेतना का संचार करेगा। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इसका प्रारंभ आठ मार्च 2026 को होगा। पूर्णाहुति 16 मार्च 2026 को होगी। इस दौरान मनरूप सिंह माठ, शीशराम जाखड़, महेंद्रसिंह, रोहिताश यादव, मानसिंह, सावंतराम जाखड़, दयाराम महला, रतिराम पूनियां, विकास सांईं, सुरेश सांईं, धर्मेंद्र सांईं, गोपाल यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, बाबूलाल माठ आदि रहे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन















