जेईई मेन्स 2026 (सेशन-1) में 97.65 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर डीपीएस का शौर्य बढ़ाया

0
5

डूंडलोद । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डूण्डलोद पब्लिक स्कूल डूण्डलोद के छात्र शौर्यवर्धनसिंह शेखावत ने कक्षा 12वीं के साथ जेईई मेन्स 2026 (सेशन-1) में उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवता का परिचय देते हुए 97.65 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए। प्राचार्य धनन्जय लाल ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र शौर्यवर्धनसिंह शेखावत की कठोर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। साथ ही छात्र हमारे विद्यालय के स्कूल इन्टीग्रेटेड प्रोग्राम के साथ जुड़कर कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने विचार प्रकट करते हुए कि यह सफलता हमारे विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परम्परा, एसआईपी फैकल्टी के सुदृढ़ मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम है। हमें आशा है कि हमारे विद्यार्थी इसी प्रकार उच्च शिखरों को प्राप्त कर विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। विद्यालय निदेशक सुलतानसिंह ने छात्र शौर्यवर्धनसिंह शेखावत को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here