वृद्ध महिला से दुष्कर्म व आभूषण लूटने का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

0
7

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने एवं आभूषण ले जाने के आरोपी मुकेश उर्फ सूडिया को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी पिलानी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रात्रि के समय उसके घर में घुसा और चाकू की नोक पर डराकर कपड़े फाड़ दिए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी आभूषण उतारकर ले गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर थाना पिलानी द्वारा तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान आरोपी मुकेश उर्फ सूडिया के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी और मात्र 48 घंटे में आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जाएगा। आरोपी पिलानी कस्बे की हरिनगर कॉलोनी वार्ड नं. तीन का रहने वाला 22 वर्षीय मुकेश उर्फ सूडिया पुत्र रणजीत बंजारा है। जिसके खिलाफ पूर्व में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here