बुहाना । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना बुहाना ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 652 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी क्यूआईडीटी फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में की गई। थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लोकल स्पेशल एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 18 फरवरी 2026 को रोही खरेली की ढाणी तन निम्बास क्षेत्र में दबिश देकर 652 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मौके से आरोपी सुशील पुत्र दीपचंद जाति जाट उम्र 43 वर्ष, निवासी खरेली की ढाणी तन निम्बास थाना बुहाना जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन












