कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों में जोश
उदयपुरवाटी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अरावली की पर्वतमालाओं में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वावधान में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 23 और 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में 23 फरवरी 2026 सप्तमी को सकरायधाम में मंगल पाठ वाचक सुरेश जोशी, सूरत और पूनम चोपड़ा, सूरत के द्वारा भव्य मंगलपाठ किया जाएगा। मंगलपाठ के साथ-साथ चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति के द्वारा मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा और रंग बिरंगी लाइटिंग किया जाएगा। इसी तरह 24 फरवरी 2026 अष्टमी को सुबह भक्तों के द्वारा मैया को सिरा पुरी का भोग लगाकर उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक मैया रथ और ढोल नगाड़े के साथ भक्त नाचते गाते पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन गायकार राजवर्धन सुथार, अहमदाबाद के द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पशचात ध्वज मैया को अर्पित किए जाएंगे तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। समिति की कोर कमेटी ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को शाम छह बजे से चंग धमाल का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें राजू तिवाड़ी एंड पार्टी फतेहपुर के द्वारा राजस्थानी भजनों, धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी तथा भक्तों के बीच रंग बिरंगे फूलों की होली भी खेली जाएगी। महोत्सव को लेकर सभी सुपर टीम सदस्य जोर शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है और इस वर्ष भी महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण महोत्सव में भाग लेने के लिए सकरायधाम पधारेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ही शाकंभरी सकराय धाम परिसर में फाग उत्सव के दौरान भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी
चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन















