510 स्काउट गाइड्स को मिला राज्य पुरस्कार अवार्ड

0
5

राज्यपाल ने किया राज्य पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महामहिम राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता तथा स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के विशिष्ट आतिथ्य में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले के कानोडिया कॉलेज मुकुंदगढ़ के रोवर अंकित कुमार, एसएनएमटी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज झुंझुनूं की रेंजर प्रगति शर्मा, जीपीएस पोदार स्कूल नवलगढ़ के जयंत, जतिन स्वामी, दिग्विजय सिंह शेखावत, यश जांगिड़ तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलताना की गाइड कोमल कंवर,चीनू सैनी को राज्य पुरस्कार अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्काउट गाइड के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया को मैडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया। राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह में जिले से गाइड कैप्टन अनिता कटेवा एवं स्काउट प्रभारी रौनक वर्मा के नेतृत्व में स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स ने सहभागिता की। सीओ कालावत ने बताया कि जिले के 271 स्काउट, 167 गाइड्स, 44 रोवर्स, 28 रेंजर्स इस प्रकार कुल 510 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर को राज्य पुरस्कार अवार्ड से राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र जारी किए गए। सभी के प्रशस्ति पत्र जिला कार्यालय में उपलब्ध हो चुके हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रभारी अधिकारी कार्यालय समय में राज्य पुरस्कार अवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिले की इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, स्काउट जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, जिला कमिश्नर रोवर एवं मोरारका कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र न्यौला, एसएनएमटी गर्ल्स कॉलेज झुंझुनूं प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह, कानोडिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीडी शर्मा, बालिका स्कूल सुलताना प्रधानाचार्य रविंद्र मीणा, जीपीएस पोदार स्कूल प्रधानाचार्य जीन जीके, सीओ गाइड प्रियंका कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा, रेंजर लीडर डॉ. अभिलाषा आबूसरिया, रोवर लीडर डॉ. मांगूसिंह शेखावत, स्काउट गाइड कमिश्नर्स, सचिवों सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here