मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बिसाऊ रोड स्थित मुफीदे आम पब्लिक स्कूल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। अनस फॉर्मेसी मंडावा व उसकी टीम के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 245 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। शिविर में डॉ. शुभकरण कालेर, डॉ मुजमिल राशिद पाला, डॉ. अशोक, डॉ. जितेंद्र पूनियां, डॉ. सुनिता चौधरी, डॉ. अंजू, डॉ. पूजा, डॉ. अशोक यादव, डॉ. नरेश ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस दौरान शिविर में हाफिज नाजिम, एडवोकेट शरीफ खान, जाविद अली, शरीफ कुरैशी, सोहिल चोहान, अरमान खान मौजूद रहे। अंत में अनस फॉर्मेसी के संचालक अनीश खान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














