ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग

0
75
Screenshot

दक्षिण चूरू विकास समिति की चेतावनी – मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा जनआंदोलन

चूरू। ओम कॉलोनी स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को दक्षिण चूरू विकास समिति की बैठक में प्रस्तावित अंडरब्रिज की डिजाइन को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। बैठक में क्षेत्रवासियों ने ओम कॉलोनी रेलवे फाटक को यथावत रखने की मांग करते हुए कहा कि यह फाटक ओम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मंगला कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली जीवन रेखा है।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक बंद कर संकीर्ण अंडरपास बनाने की योजना आमजन के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर देगी। समिति के अनुसार प्रस्तावित अंडरब्रिज की चौड़ाई और ऊंचाई इतनी कम रखी गई है कि वहां से केवल दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे, जबकि एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा। इससे आपातकालीन स्थिति में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।बैठक में अंडरब्रिज की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने तथा रेलवे फाटक को यथावत रखने की मांग को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेंगे।बैठक में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई और जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here