झींगा मछली पालकों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का किया सम्मान

0
44
Screenshot

चूरू। सैनिक बस्ती में जिले के झींगा फार्मिंग से जुड़े किसानों की ओर से राजस्थान बजट में झींगा मछली पालकों को सस्ती दर से बिजली उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा होने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण को 51 किलो की माला पहनाकर व साफा ओढाकर अ​भिनन्दन किया। इससे पूर्व झींगा पालकों ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के हितों में कार्य कर रही है। सरकार हर बार किसानों को लाभाविन्त करने का बजट बनाती है। जिससे किसानों को लाभ मिलता है। कांग्रेस के राज में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए थे। लेकिन कांग्रेस की पिछली सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात किया था। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झींगा किसानों को कृ​षि दर से बिजली उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सादुलपुर के बलवान पूनिया, उम्मेद भाकर, नरेश सिंह राठौड़, मनोज गोस्वामी, राकेश बुडानिया, प्रवीण लांबा, सादुलपुर के सुरेन्द्र नायक, विनोद सैनी, कल्याण सिंह, अरविन्द कोटवाद, स्वरूप सिंह सेहला, दलीप सिंह, अजय प्रजापत, कृष्ण कुमार गोदारा व सुनील नेहरा आदि सहित जिले के झींगा किसान मौजूद रहें।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here