झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नगर परिषद झुंझुनूं में आयोजित एक कार्यक्रम में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह भांबू द्वारा शहर में कुल 6 करोड़ 14 लाख 31 हजार रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में 252.95 लाख रुपए के नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 361.36 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद विधायक के मार्गदर्शन में झुंझुनूं के समग्र विकास और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जब से भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार सत्ता में आई है। तब से झुंझुनूं शहर के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झुंझुनूं को और भी कई विकास सौगातें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि शहर में तीन-तीन ओवरब्रिज बनने से यातायात व्यवस्था में बड़ी सहूलियत मिलेगी और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप पूनियां, विजय कुमार सैनी, विजेंद्र लांबा, संजय पारिक, चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रमोद जानूं, नरेन्द्र शर्मा, खालिद हुसैन, बुद्धराम सैनी, राकेश महला, सुरेश कस्वां एवं सुधीर चाहर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना












