डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में मिलेगा विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव के निवासी युवा लेखक और शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती पर विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड—2026 से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युगपुरुष स्वामी विवेकानंद पर शोध कार्य करने वाले युवा लेखक व चिंतकक डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान 18 फरवरी को रामकृष्ण-विवेकानंद सेवा संस्थान नई दिल्ली की ओर से विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान देश-विदेश में विवेकानंद पर किए गए शोध कार्य और 72 हजार विवेकानंद कैलेंडर निशुल्क वितरित करने के लिए अलंकृत किया जाएगा। यह कोई पहला अवसर नहीं है जब डॉ. जुल्फिकार को सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें देश-विदेश की कई नामी संस्थाओं द्वारा शिक्षा, समाज सेवा, विवेकानंद पर पुस्तक सर्जन और रिसर्च कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। डाॅ. जुल्फिकार ने बताया कि रामकृष्ण परमहंस के जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर की 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वर्ष में एक बार उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here